Posts

Showing posts from 2017
जब मन अस्थिर हो तब भीतर गहराई में झांकें। वहाँ शांति मिलेगी। 
आप स्वयं अपनी खूबियों और खामियों को सही पहचान सकते हैं। 
आप स्वयं ही खुद को मज़बूत बना सकते हैं। 
निडरता से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। 
जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वयं पर यकीन ज़रूरी है। 
जैसी हमारी अवधारणा दुनिया वैसी ही दिखती है। 
समस्या का सामना कर ही उससे निपटा जा सकता है।  
समय का सदुपयोग बेहतर जीवन का आधार है। 
स्वयं में बदलाव आस पास भी बदलाव लाता है। 
हर पल जीवन से भरा है उसे जिएं। 
सपने देखें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। 
सही निर्णय और निश्चय सफलता दिलाते हैं। 
अपने मष्तिष्क को इस प्रकार तैयार करें की वह सकारात्मक विचारों को अपनाए और नकारात्मकता का त्याग करे। 
सतत प्रयास ही सफलता की तरफ ले जाते हैं। 
सपनों को पूरा करने के लिए अपने प्रयास ना छोड़ें। 
जब परिस्तिथियाँ कठिन हों तब स्वयं को विश्वास दिलाना ज़रूरी है कि सब ठीक होगा। 
यदि आप कठिनाई सहने को तैयार हैं तो जीत मिलेगी। 
अतीत केवल सीख देता है। वर्तमान कर्म का अवसर देता है। 
सोंच एक बीज की तरह है जो समय के साथ वास्तविकता बन जाती है। सही सोंचें। 
सकारात्मकता और ख़ुशी एक दूसरे के पूरक हैं। 
उतार चढ़ाव जीवन का हिस्सा है। उसे स्वीकार करें। 
सफलता के लिए अपने कर्मों को लक्ष्य की तरफ केंद्रित करें। 
धैर्य निष्क्रियता की स्तिथि नहीं है। यह अपने कर्मों के फलित होने की प्रतीक्षा है। 
आपके प्रयास ही सफलता की राह तलाशते हैं। 
जीवन घटनाओं की एक श्रृंखला है। इनका सामना सहस और विवेक से करना चाहिए। 
सोंच कर बोलें। बोल कर ना सोंचे। 
परिस्तिथि को समझें। बिना समझें प्रतिक्रिया ना दें।  
चुनौतियों से लड़ने वाला ही सफल होता है। 
भविष्य की चिंता में वर्तमान बर्बाद ना करें। 
परिवर्तन समाज के लिए आवश्यक है। समय के साथ समाज बदलता है। 
आरंभ करें क्योंकि बिना आरंभ के मंज़िल नहीं मिलती है। 
मन में आत्मविश्वास का बीज बोएं। सफलता का फल पाएं। 
जीवन को प्रेम, विश्वास , आस्था और साहस के रंगों से सजाएं। 
आप जो भीतर से महसूस करते हैं वही बाहर दिखता है। 
जब समय अनुकूल ना हो तो स्वयं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। 
किसी और वस्तु की चाह में जो हाथ में है उसकी अनदेखी ना करें। 
किसी भी स्तिथि पर प्रतिक्रिया देने से पहले उस पर विचार करें। 
शक्ति आपके भीतर है।  उसे पहचानिए। 
जो स्वयं को स्वीकार नहीं करता वह किसी को स्वीकार नहीं कर सकता। 
फल वही पाता ही जो बीज बोता है। 
जवाब चाहिए तो उन्हें खोजने का प्रयास करें। 
मुसीबत में घबराएं नहीं। विवेक से काम लें। 
प्रयास ही सफलता लाते हैं। 
यदि आपकी दिशा सही है तो मंज़िल मिलेगी। 
छोटी छोटी बातें बड़ी खुसी छिपाए होती हैं। 
कठिन समय में आतंरिक शक्ति का पता चलता है। 
अपने शब्द और कर्म में सामंजस्य बनाएं। 
प्रतिभा और दृढ़संकल्प का मिलन कमाल करता है। 
उस विशेष क्षण का इंतज़ार ना करें। हर क्षण को जिएं। 
निश्चित लक्ष्य उसे पाने के लिए प्रेरित करता है। 
कोई भी चीज़ पूर्णतया सही या गलत नहीं होती है। अच्छे बुरे दोनों का समावेश होता है।  
आशावादी कठिनाई में भी धैर्य नहीं खोता है। 
अपने जीवन में आशा का दीप जलाएं। 
अंधकार से उजाले की तरफ जाने के  लिए आपके प्रयास आवश्यक है। 
ख़ुशी को अनुभव करें। समेटने का प्रयास ना करें। 
सब कुछ सदैव अनुकूल नहीं होता। जैसी परिस्तिथि हो सामना करें। 
मंज़िल पाने के लिए आत्म विश्वास बहुत ज़रूरी है। 
जब किसी विषय पर कई प्रकार के विचार हों तो विवेक का प्रयोग कर निर्णय लें। 
बीते हुए पर पछताने की बजाय वर्तमान पर  ध्यान दें। 
दर्पण में अपने प्रतिबिम्ब को किसी और से ना मिलाएं। आप सबसे जुदा हैं। 
एक व्यक्ति की पहचान उसके बाहरी रूप से नहीं होनी चाहिए। 
कभी कभी स्वयं को समय के बहाव के साथ छोड़ देना चाहिए। 
रचनात्मकता में सकारात्मकता है। 
जब अवसर  आए तो उसका लाभ उठाने को तैयार रहें। 
जब  समय सही ना  हो तो धैर्य पूर्वक आगे  बढ़ें। 
जब तक आप ना हारें जंग जारी रहती है। 
चुप आत्ममंथन के लिए सही है स्वार्थ के लिए नहीं। 
दृष्टिकोण में बदलाव जीवन में बदलाव लाता है। सकारात्मक बनें। 
हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। सबसे मिलकर चलाना हमारी व्यवहार कुशलता है। 
कमियां सभी में होती हैं। उन्हें दूर करने की शक्ति भी हमारे भीतर है। 
आप में अपना एक आकर्षण है। दूसरों से प्रेरणा लें नक़ल ना करें। 
आपके भीतर कुछ है जो आपको औरों से अलग करता है। उसे पहचानिये।  
विचार का बीज मेहनत की मिट्टी में सच का वृक्ष बन जाता है। 
समय सब पर अपनी छाप छोड़ता है किंतु कुछ ही लोग समय पर छाप छोड़ पाते हैं। 
खुश रहना सदा शिकायत करने से बेहतर है। 
जो भी आपके पास है उसका सही प्रयोग करें। 
आप अपनी प्रतिभा से एक कागज़ को कलाकृति बना सकते हैं। 
प्रकृति की सादगी ही उसका आकर्षण है। 
समस्त बुराई अज्ञानता से उपजती है। 
जब यात्रा लंबी हो तो छोटे छोटे पड़ाव तय कर लें। चलना  जारी रखें। 
स्वयं में बदलाव लाएं। समाज भी बदलेगा। 
संदेह आपको दीमक की तरह खोखला कर देता है। 
प्रयास सफलतता की पहली सीढ़ी है। 
ख़ामोशी को सुनने और समझने का प्रयास करें। 
अपने प्रयासों में कमी ना आने दें। सतत प्रयास ही सफल होते हैं। 
आपका पहला कदम यात्रा की शुरुआत है। चलते रहे मंज़िल पा जाएंगे। 
यदि आप स्वयं से जुड़ पाएं तो दुनिया को बेहतर जान सकते हैं। 
नियम है की जो बोएंगे वही काटेंगे। अतः खुशियां बोएं।  
अपने लक्ष्य पर ध्यान  लगा कर कड़ी मेहनत करें। आपको सफलता मिलेगी। 
जब परिस्तिथियाँ अनुकूल ना हों तो दृढ़ बने रहना ही उपाय है। 
रचनात्मकता आपको सकारात्मक बनाती है। 
अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारें। 
जो हर हाल में खुश रहना जनता है वही आगे बढ़ सकता है। 
जो खुद से खुश नहीं वह कहीं खुश नहीं होता है। 
आप अपनी कजोरियों को अपनी ताक़त बना सकते हैं। 
जिन्होंने आपके जीवन में योगदान दिया हो उन्हें ना भूलें। 
राह पर तो हमें ही चलना होता है किन्तु सही राह दिखाने वाला आदर के योग्य है। 
आशावादी हर हाल में हिम्मत बनाए रखता है। 
जब बहुत अधिक सूचनाएं हों तो उलझन बढ़ जाती है। अधिक होना सदैव अच्छा नहीं। 
क्षण क्षण जीवन बीत रहा है। हर बीतने वाले पल का उपयोग करें। 
हर इच्छा को ज़रुरत ना बनाएं। 
दृढ़ता एक ऐसा गुण है जो लक्ष्य पाने में मदद करता है। 
आशा के समाप्त होने पर ज़िंदगी की धारा सूख जाती है। आशा बनाए रखें। 
कुछ मामले सुलझने में समय लेते हैं। उन्हें धैर्य से सुलझाएं। 
यदि आप चाहें तो जीवन में सकारात्मक पहलू खोज सकते हैं। 
धरती में बोया गया बीज मिट्टी, पानी, हवा और धूप से शक्ति लेकर पौधा बन जाता है। अपने विकास के लिए जो आवश्यक है आत्मसात करें। 
कुछ नया बनाने के लिए कभी कभी पुराना तोड़ना पड़ता है। 
अच्छा सोंचें अच्छा महसूस करें। 
ऊँची छलांग के लिए थोड़ा पीछे हटना पड़ता है। 
त्रुटियाँ होना स्वाभाविक है किंतु उनसे सीखना समझदारी। 
दूसरों की स्वीकार्यता के लिए स्वयं को स्वीकार करें। 
सफलता के लिए सबसे ज़रूरी है उसे पाने की ललक। 
आपके पास जो है उसे सहर्ष स्वीकार करें। 
कमियां संकल्प से दूर हो सकती हैं। 
आगे बढ़ना ही जीवन का लक्षण है। 
प्रकृति में हर वस्तु में विविधता सन्देश है कि हमें सामंजस्य बनाना है। 
अंधेरे से मत डरो। भोर का उजाला अवश्य फैलेगा। 
जब मन दुखी हो तो शांतिपूर्वक मनन करें। 
पूर्वाग्रहों को हटाए बिना सच्चाई नहीं दिखती। 
नदी भी अपनी राह खोज लेती है। हम भी खोज सकते हैं। 
आत्म चिंतन अंतर्मन को स्वस्थ बनाता है। 
आपके विचार ही आपके व्यक्तित्व का आधार हैं। 
जो स्वयं पर भरोसा नहीं करता वह किसी पर भरोसा नहीं कर सकता। 
यदि आप अपनी तरफ से आवश्यक कदम उठाते हैं तो कार्य सही होगा। 
ईमानदारी से किऐ गए प्रयास सफल होते हैं। 
व्यस्तता में कुछ पल चिंतन के लिए निकालें। 
परिश्रम तथा लगन से प्रतिभा और निखरती है। 
जब हम ज़िंदगी से शिकायत करना बंद करते हैं तो ख़ुशियां आती हैं। 
कठिनाइयों की नदी को धैर्य नाव से ही पार कर  सकते हैं। 
यदि आप की इच्छा दूसरों के हित में है तो आप अधिक सुखी होंगे। 
 बाहुबल से अधिक तर्कशक्ति झगड़े सुलझा सकती है। 
जब लक्ष्य तय हो तो छोटे छोटे कदम भी उस  तक पहुँच जाते हैं। 
उत्सुकता हर खोज का कारण है। 
जब आगे बढ़ने की आग हो तो असफलताएं रास्ता नहीं रोकती हैं। 
भूतकाल कभी लौटेगा नहीं। भविष्य अनजान है। वर्तमान हमारे पास है। इसी में जियें। 
अपने भीतर छुपी खूबियों को पहचान कर बाहर लाएं। 
खुली आँखों के सपने आपको प्रेरित करते हैं। 
आपका कार्य लोगों का ध्यान आप की तरफ खींचेगा। उस पर धययन दें। 
जीवन कर हर क्षण नया है। उसका स्वागत करें।
जो दिल से महसूस हो वही सच्ची ख़ुशी है। 
अपनी कल्पना शक्ति का प्रयोग स्वयं को प्रसन्न रखने में करें। 
अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए स्वयं प्रयास करें। 
अपने आस पास के वातावरण में स्वयं को ढाल लेने वाला सदा खुश रहता है। 
कठिन समय में स्वयं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।  
लक्ष्य पर ध्यान रखें। मेहनत करें तो सफलता मिलेगी। 
आपसी समझ रिश्तों को मज़बूत करती है। 
छोटे छोटे कदम मीलों का सफर तय करते हैं। 
स्वप्न देखना सफलता की ओर पहला कदम है। 
जो स्वयं पर विश्वास नहीं करता उसकी आस्था कमज़ोर होती है। 
सृजनशीलता हमें उत्साहित करती है। 
जीवन जो अनुभव हमें देता है वह हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं। 
सफलता बिना प्रयास नहीं मिलती है। 
कठिनाइयों से हार ना मानना साहस है। 
जीवन में यदि संघर्ष है तो उससे लड़ने का साहस भी हमारे भीतर ही है। उसे उभारिये। 
अपनी क्षमता को सृजन में लगाएं न कि ध्वन्स में। 
सकारात्मकता आगे बढाती है और नकारात्मक सोंच पीछे ढकेलती है। 
कर्म करने में चूक मतलब सफलता का अवसर खोना। 
शब्द प्रभावित करते हैं। इन्हें ध्यान से चुनें। 
ईश्वर प्रदत्त अपनी विशेषता को अच्छे कामों में लगाएं। 
प्रसन्न रहना भी एक कला है। 
आपके धैर्य, विश्वास तथा अच्छाई का पुरस्कार ईश्वर देता है। 
जब असमंजस हो तो अपने विवेक की सुनें। 
कर्म करने के लिए केवल वर्तमान है। 
बुरे समय को काटने में धैर्य बहुत अच्छा मित्र साबित होता है। 
स्वप्न देखें और उसे पूरा करने की कोशिश करें। 
कदम दर कदम मीलों की दूरी पार हो जाती है। 
वो उंगली जिसे  पकड़ कर चलना सीखते हैं , वो कंधे जिन पर सवार होते हैं , वो डपट जो सही राह दिखाती है और वो बांह जो आश्वाशन देती है पिता है। 
छोटी छोटी खुशियां हमें उत्साहित करती हैं। 
ज़िंदगी समय का मूल्य बताती है और समय समझाता है कि ज़िंदगी कितनी मूल्यवान है। 
विश्वास से आगे बढ़ने वाला ही सफल होता है। 
सृजन करना जीवन का लक्ष्य है। 
बड़ी उपलब्धियां सतत प्रयत्न से मिलती हैं। 
विचार का बीज मन में बोयें। चिंतन से सींचें। अपने प्रयासों की धूप दिखाएं। बीज पेड़ बनेगा। 
माँ का प्यार यदि मीठी लोरी है तो पिता का प्यार बाहों का वह घेरा है जहाँ हम सुरक्षित रहते हैं। 
अपने दिल की सुनें, स्वयं पर यकीन करें। आप सफल होंगे। 
कोई भी ज्ञान जो दूसरों के भले के लिए प्रयोग ना हो व्यर्थ है। 
प्रेरणा किसी भी चीज़ से ली जा सकती है क्योंकि यह आपके भीतर मौजूद है। 
कोई भी विचार तभी सफल होता है जब कार्यरूप में परिणित होता है। 
जब आपके आस पास कुछ सही ना हो तो कुछ देर शांत बैठ कर स्वयं को संतुलित करना अच्छा होता है। 
ज़िंदगी वह सफर है जहाँ अगले मोड़ पर क्या होगा पता नहीं। 
जिस कार्य को मनोयोग से किया जाए उसमें थकावट नहीं आती। 
जीवन को उपयोगी बनाना आपके हाथ में है। 
संघर्ष की नींव पर ही सफलता आधारित होती है। 
प्रकृति के सभी तत्वों का सामंजस्य ही शांतिपूर्ण जीवन प्रदान कर सकता है। 
आत्म विश्वास सबसे बड़ी पूँजी है। 
एक अच्छा श्रोता ही अच्छा वक्ता हो सकता है। 
काम की शुरुआत पूर्ण विश्वास से करें। कठिन परिस्थिति में भी विश्वास बनाए रखें। 
सादगी की अपनी अलग मोहकता होती है। 
जीवन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति कितने समर्पित हैं। 
चिंताओं का बोझ आगे नहीं बढ़ने देता है। 
व्यक्तित्व के विकास के लिए नए विचारों का स्वागत करें। 
कठिन समय हमें परखता है। 
बिना उद्देश्य जीवन नीरस होता है। 
उदारता, विशालता, समदर्शिता एवं सहनशीलता के गुण प्रकृति से सीखें। 
आपके पास कितना है से अधिक महत्वपूर्ण है जो उपलब्ध हो उसे सही प्रकार से प्रयोग करें। 
जो आप सोचते हैं उस पर कार्य करते हैं। हमारे ईमानदार प्रयास रंग लाते हैं। 
जिज्ञासा ही ज्ञान की तरफ ले जाती है। 
गलती होना सामान्य है पर उसे दोहराते जाना मूर्खता है। 
सफलता के लिए स्वयं ही प्रयास करने पड़ते हैं। 
माँ शुद्ध प्रेम का प्रतीक होती है। 
आप स्वयं एक अनोखी शख्शियत हैं। दूसरों की नक़ल मत करें।  
सफलता मिलती नहीं हांसिल की जाती है। 
समस्या का हल ढूंढें। निराश ना हों। 
अच्छी सोंच का अच्छा असर होता है। 
छोटी छोटी खुशियां आपको तरोताज़ा रखती हैं। 
सपना देखें। सपना आपको उसे पाने के लिए प्रेरित करेगा। 
मुस्कराहट आपकी खूबसूरती को बढ़ा देती है। 
निरंतर प्रयास सफल हो जाते हैं। 
जीवन एक बहती नदी है। इसके बहाव को ना रुकने दें।  
आपसी सहयोग ही जीवन का सार है। 
जीवन एक  यात्रा है जहाँ हम स्वयं को खोजते हैं। 
चनौतियों का सामना निडरता से करें। 
कठिन समय में रुकें नहीं बढ़ते रहें।  
सकारात्मकता जीवन की ऊर्जा है। 
जिसके पास उम्मीद है वह हर कठिनाई झेल लेता है। ☺
यदि परिस्तिथियां प्रतिकूल हों तो धैर्य पूर्वक वह करें जो उचित है। समय के साथ परिस्थितियां सुधरेंगी। 
भविष्य के प्रति उम्मीद रखें, भूतकाल से सीखें, वर्तमान में कर्म करें। 
जीवन में संघर्ष है पर उनसे जूझने की शक्ति हमारे अंदर है। 
जीवन की सफलता इस बात में है कि इसका समाज पर क्या असर पड़ा। 
निराशा कुछ समय के लिए हावी हो सकती है किंतु उसे जीतने ना दें। 
आपके कर्म विवेक से नियंत्रित  होने चाहिए। 
आप जो पाना चाहते हैं उसे ढूढना पड़ता है। किंतु अधिकांश लोग नहीं जानते कि पाना क्या है। 
प्रोत्साहन हमारे आत्मविश्वास को बढ़ा देता है। अपने आस पास के लोगों को प्रोत्साहित करें। 
समय के अनादि सागर में हम उठने वाली छोटी छोटी लहरों के समान हैं। 
यदि स्वयं पर नियंत्रण ना रहे तो क्रोध का एक क्षण कई दुःख साथ लाता है। 
जब कमी हो तो हम संभल कर वस्तुओं का प्रयोग करते हैं। 
आने वाले अवसर का स्वागत करने के लिए सदैव तैयार रहें। 
जो गिर कर खड़ा हो जाए और फिर चलने लगे वही मंज़िल पर पहुँचता है। 
जो आसान प्रतीत होता है वह लाभकारी भी हो यह आवश्यक नहीं। 
अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। कठिन परिश्रम से उसे प्राप्त करें। 
कठिन समय आपसे आपकी पहचान कराता है। 
जो करना चाहते हैं उसे आरंभ करें। आरंभ करने से ही कार्य फलित होगा। 
आप अपने भौतिक स्वरुप से परे एक संपूर्ण व्यक्तित्व हैं। 
धैर्य कठिन समय का अच्छा साथी है। 
जीवन निर्माण के लिए है विध्वंस के लिए नहीं। 
प्रसन्नता आप पर निर्भर है। 
जीवन के तोहफ़े को सराहें। 
अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रयास करें। परिणाम अच्छा होगा। 
किसी भी परिस्तिथि में उम्मीद ना छोड़ें। 
बिना लक्ष्य के जीवन नीरस हो जाता है। 
मानसिक दृढ़ता संदेहों को दूर करती है। 
करुणा शांति का आधार है। 
किसी कार्य की पूर्णता आपके प्रयास पर निर्भर है। 
स्वयं पर विश्वास करे बिना कुछ प्राप्त नहीं होता है। 
आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिस्तिथियाँ आती हैं। सकारात्मकता को अपनाएं। 
सप्त रंग एक साथ आते हैं तो इंद्रधनुष बन जाते हैं। आपस में मिल जाते हैं तो प्रकाश बन जाते हैं। 
गहन अंधेरे के बाद सदैव उजाला होता है। 
स्वयं को तुच्छ न समझें। अपनी सामर्थ्य अनुसार प्रयास करें। 
जब परिस्तिथियाँ विपरीत हों तब स्वयं का सहारा बनें। 
कोमलता के पीछे दृढ़ इच्छाशक्ति होती है। नन्हें पौधों को देखें। 
जो आपके सामने है उसे स्वीकार किये बिना सुधार नही हो सकता है। 
आपके विचार व्यक्तित्व की नींव रखते हैं। 
मुश्किलों को नहीं रोक सकते किन्तु उनसे लड़ सकते हैं।
मर्यादा और अमर्याद के बीच रेखा खींचना अति आवश्यक है। 
स्वयं पर यकीन के बिना कुछ संभव नही। 
सफलता का आधार आपके प्रयास ही हैं। 
आपकी सोच आपके कर्मों से यथार्थ रूप लेती है। 
अच्छे विचार मन को प्रसन्न करते हैं। 
आपके प्रयास ही फलित होते हैं। 
हर आरंभ अंत को जाता है और हर अंत एक नए आरंभ का सूचक होता है। 
सफलता के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। 
नित स्वयं का सुधर ही जीवन है। 
प्रेम एक सार्वभौम अनुभूति है। 
लंबी छलांग लगाने के लिए कुछ कदम पीछे होना पड़ता है। ऐसा ही ज़िन्दगी भी कभी कभी करती है। 
आपके कर्म आपकी वास्तविक पहचान हैं। 
अनदेखे अनजाने की खोज ही जीवन यात्रा है। 
अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। 
ख़ुशी एक अनुभूति है वस्तु नहीं। 
मौन आंतरिक विकास के लिए सही है किंतु अन्याय के विरुद्ध चुप्पी सही नहीं है।  
जो आपके पास है उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दें। 
आपके चेहरे की मुस्कान आपको वा देखने वाले को ख़ुशी देती है।  
समझदारी वस्तुओं के रचनात्मक प्रयोग में है। 
यदि स्वयं पर यकीन नहीं तो किसी पर यकीन नहीं। 
अपने को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करें। 
व्यक्ति के विचार उसे अमर कर देते हैं। 
जीवन में ख़ुशी आपके दृष्टिकोण पर निर्भर है। 
जीवन की अनिश्चितता में एक बात तय है। सतत प्रयास सफल होते हैं। 
जो आप की सोंच है वही फलित होगी। सकारात्मक बनें। 
जो दूसरों से सीख सकें सीखें जो दूसरों को दे सकें दें। 
कठिन समय में स्मरण रखें कि कोई भी समय स्थाई नहीं। 
बिना त्याग के स्वतंत्रता नहीं मिलती। 
बिना आरम्भ के मंज़िल नहीं मिलती।  
मीठे शब्द सुनने वाले व बोलने वाले दोनों को अच्छे लगते हैं। 
स्वयं को स्वीकार किए बिना आप विकास नहीं कर सकते। 
अपने भीतर झांकें। आपको अपनी कई खूबियों का पता चलेगा। 
जो आपको मिला है उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दें। 
जो काम हाथ में लें उसे पूर्ण अवश्य करें। अपूर्ण कार्य अधिक निराश देते हैं। 
जो करें आनंद से करें। इससे थकावट नहीं होती। 
जब उत्साह ना हो तो शक्ति के कोई मायने नहीं। 
जब मन साफ हो तो सब अच्छा लगता है। 
जो आप की सामर्थ्य हो करें। जीवन को सार्थक बनाएं। 
आप में असीम शक्ति है। अपने पर यकीन करें। 
जो विचार लें उसे साकार करने के लिए पूरी शक्ति लगाएं। 
विश्वास से ही सब संभव है। 
आपकी सोंच ही समाज में आपका स्थान तय करती है। 
लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए कई कठिनाइयां आती हैं। डरें नहीं आगे बढ़ें। 
बिना लक्ष्य के जीवन बिना मंज़िल का सफर है। 
जब आप दूसरों की मदद करते हैं तब ख़ुशी मिलती है। 
जो निष्पक्ष सलाह दें उनके समीप रहें। 
स्वयं पर यकीन ही सफलता देता है। 
उम्मीद जीने की वजह देती है।