Posts

Showing posts from November 2, 2014
जीवन अमूल्य है। यह हमारे ऊपर है कि हम उसे कितना आदर देते हैं। 
आने वाले पल में क्या छिपा है यह कोई नहीं जानता। यही अनिश्चितता जीवन को चुनौतीपूर्ण बनाती है। 
कठिनाइयों पर विजय केवल आत्मबल से मिलती है। 
प्रार्थना, धैर्य और सतत प्रयास मुसीबतों से उबरने में सहायता करते हैं।
जब आप अनिर्णय की स्तिथि में हों तो ईश्वर की शरण गहें। 
सफलता मिलने के बाद उन लोगों को याद करें जो आपके इस सफ़र में सहायक रहे हों। ईश्वर के प्रति अपना आभार व्यक्त करें। 
मस्तिष्क जो ग्रहण करता है वो सब मिलकर ही हमारा व्यक्तित्व बनता है। सकारात्मक बनें।