Posts

Showing posts from 2016
नए साल का स्वागत उम्मीद और उत्साह से करें। 
जाते हुए साल को अलविदा कहें और उसकी यादों को मन में संजों कर आगे बढ़ें। 
बिना बुद्धि के कर्म बिना लक्ष्य के तीर चलाने के समान है। 
जीवन में हर प्रकार से संतुलन रखना ही प्रसन्नता का आधार है। 
अपना कर्तव्य ईमानदारी से करें। परिणाम अच्छा होगा। 
जैसे कठफोडवा लगातार चोंच मार कर पेड़ के तने में छेद कर देता है वैसे ही आपके सतत प्रयास आपको सफल बनाते हैं। 
अपने परिवेश से वैसे ही प्रेम करो जैसे स्वयं से करते हो। 
प्रेम एवं करुणा जीवन के आवश्यक गुण हैं। 
जीवन के उतार चढाव हमें लड़ने की ताक़त देते हैं। 
रचनात्मक कार्यों में स्वयं को संलग्न करें। रचनात्मकता आपको पूर्ण बनाती है। 
विचारों में व्यक्तित्व बदलने की क्षमता होती है। 
अपने भीतर छिपे गुणों को पहचान कर बाहर लाएं। 
बेहतर कल की उम्मीद ही विकास का आधार है। 
जो स्वयं प्रसन्न रहता है वो दूसरों को भी प्रसन्न कर सकता है। 
जो मिला है उसे ख़ुशी से स्वीकार करना सीखें। 
सुखद भविष्य की नींव उम्मीद, साहस एवं दृढ़ता पर तिकी होती है। 
अच्छा वक्ता होने के लिए अच्छा श्रोता होना आवश्यक है। 
धैर्य का अर्थ अकर्मण्य होना नहीं है। धैर्य पूर्ण विश्वास के साथ प्रयास जारी रखना है। 
हर परिस्तिथि में प्रयास करना ही विकास का मंत्र है। 
सच्चाई को पहचान कर आगे बढ़ें। 
समस्या को सुलझाने में हमारा दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। 
सकारात्मकता प्रसन्नता लाती है। 
अच्छे कर्म लोगों के ह्रदय में बसते हैं। 
प्रेम और करुणा आपको पूर्ण बनाती है। 
भले कर्म खुशियां लाते हैं। 
सोंच आपके व्यक्तित्व पर असर डालती है। 
चिंता असफलता को जन्म देती है। 
भय सभी समस्याओं का कारण है। 
कर्म आपके सपने सच करते हैं। 
विचार से ही हर वस्तु उपजती है। 
जो आपके पास है उसे समझदारी से उपयोग करें। 
सकारात्मकता ख़ुशी देती है। 
आलोचना यदि सकारात्मक रूप से ली जाए तो विकास में सहायक होती है। 
संसाधनों से अधिक सही प्रबंधन आवश्यक है। 
खुशियां पाने के लिए खुशियां बांटें। 
जो हार मान लेते हैं  जीतते नहीं और जो जीतते हैं वह हार नहीं मानते। 
लक्ष्य की निश्चितता सफलता देती है। 
ज्ञान अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं वरन उसका सही प्रयोग कैसे करें यह सीखना भी आवश्यक है। 
विश्वास से ही सपने सच होते हैं। 
नज़र रखें किंतु प्रतिक्रिया वहीँ दें जहाँ ज़रूरी हो। 
आस्था में आपके सपने सच करने की क्षमता होती है। 
अपने भीतर छिपे बच्चे को सदैव जीवित रखें। 
उम्मीद कठिनाइयों में भी आगे बढ़ने की शक्ति देता है। 
ख़ुशी संग्रहण के लिए नहीं बल्कि अनुभव करने की वस्तु है। 
जीवन अनिश्चित है। साहस और धैर्य से ही इससे पार हो सकते हैं। 
शुभ  कामनाएं शक्ति देती हैं। 
जीवन  की उपलब्धि का पैमाना आपके मन का संतोष है। 
हर खोज परम सत्य की ओर बढ़ती है। 
यदि आपके पास को निश्चित उद्देश्य नहीं है तो आप छोटी छोटी बातों में अपनी ऊर्जा व्यर्थ करते हैं। 
जो कठिनाइयों में मुस्कुरा सके वह ख़ुशी का सही अर्थ जानता है। 
पूर्णता यह जानने में है कि हर व्यक्ति तथा हर वस्तु में त्रुटि है। 
सफलता की नींव धीरे धीरे रखी जाती है। 
 प्रेम शांती लाता है। 
समाज की भलाई में उठाया गया कदम सबसे बड़ा चमत्कार है। 
अंधेरा चाहें कितना सघन हो एक छोटा सा दीपक उसे मिटाने की शक्ति रखता है। आशावान बनें। 
मुस्कान प्रसन्नता लाती है। मुस्कुराइए और दूसरों के चेहरे पर मुस्कराहट लाइये। 
निष्क्रियता से असफलता अच्छी होती है। 
वही क्षण सबसे अच्छा है जब आप मन से तैयार हों। अतः प्रतीक्षा करने की बजाय स्वयं को तैयार करें। 
समास्याओं से बच नहीं सकते। उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। 
अपने प्रयासों में दृढ़ रहें। सफलता अवश्य मिलेगी। 
अपनी छोटी छोटी सफलताओं का जश्न मनाएं।
समस्याएं आपके भीतर की शक्ति को बाहर लाती हैं। 
प्रसन्न रहना एक कला है। सादगी व ईमानदारी इसके गुण हैं। 
जो तनावपूर्ण क्षणों में शांत रहता है वह स्वस्थ रहता है। 
समय निरंतर आगे बढ़ रहा है उसके साथ। 
कठिनाइयों से पार होने में धैर्य सबसे बड़ा सहायक है। 
आपके कर्म और विचारों में समानता होनी चाहिए। 
उतार चढ़ाव में सम रहना ही सुख की कुंजी है। 
हालातों से लड़ने की ताक़त आपके भीतर है। 
आपका आत्मविश्वास सबसे बड़ी पूँजी है। 
सारे असफल प्रयास सफलता की सीढ़ी बन जाते हैं यदि आप धैर्य रखें। 
विश्वास पर ही  रिश्ते टिके होते हैं। 
पहले सोंचो फिर करो। 
खुश रहने के सारे प्रयास व्यर्थ हैं यदि आप ख़ुशी का सही अर्थ ना समझें। 
जो आपको मिला है ख़ुशी से स्वीकार करें। 
प्रश्नों से भागें नहीं। यह आपको आपके मार्ग पर ले जाने में सहायक होते हैं। 
भले ही सफलता ना मिले प्रयास ना छोडें। 
छोटे छोटे प्रयास बड़ी सफलता की नींव रखते हैं। 
आशा कठिन समय में भी जीने की इच्छा पैदा करती है। 
सकारात्मकता में बदलाव लाने की ताक़त होती है।  
अपनी त्रुटियों से सीखना समझदारी है। 
जो व्यक्ति तर्क के बाद तथ्य स्वीकार करे वही बुद्धिमान है। 
उत्थान की प्रक्रिया हमारे भीतर छिपी दैवीय शक्ति की तरफ बढ़ने का प्रयास है। 
साहस बेहतर जीवन का आवश्यक तत्व है। 
समयानुकूल परिवर्तन में समझदारी है। 
अच्छे कार्य बहुत से लोगों को प्रेरित करते हैं। 
आपके जीवन में योगदान देने वाले लोगों को सदैव याद रखें। 
संतुलन ही सुखी जीवन का आधार है। 
आदतें आपके व्यक्तित्व का हिस्सा होती हैं। अच्छी आदतें विकसित करें। 
पहले विचारों को परखें फिर अपनाएं। 
जो भी संसाधन जीवन में मिलें उनका उत्तम प्रयोग करें। 
केवल प्रयास ही आपके हाथ में है। वही करें। 
जो धैर्य और दृढ़ता से प्रयास करता है सफल होता है। 
सतत प्रयास सफल होते हैं। 
कुछ बातें समय पर निर्भर होती हैं। इन्हें समय पर छोड़ कर अपना कार्य करें। 
अपने सवालों के जवाब स्वयं तलाशें।
आपके प्रयास ही परिणाम लाते हैं। 
कमी हमें वस्तुओं का सही प्रयोग सिखाती है। 
जो सर्वत्र व सबमें ईश्वर के दर्शन करता है, ईश्वर उसके समीप होता है। 
नव विचार समस्याओं के हल में सहायक होते हैं। 
उम्मीद ध्रुव तारे की तरह राह दिखती है। 
जो सपने दृढ़निश्चय का साथ पते हैं पूर्ण होते हैं। 
सीखना एक सतत प्रक्रिया है। 
कठिनाइयां हमें मज़बूत बनाती हैं। 
कठिनाइयों का सागर आस्था की नाव से ही पर हो सकता है। 
कठिन समय में धैर्य की परीक्षा होती है। 
भिन्नता विभाजन नहीं बल्कि यह बताने के लिए है कि हर एक का अपना व्यक्तित्व है। 
आज़ादी के साथ ज़िम्मेदारियां भी आती हैं। 
संघर्ष करने की शक्ति भीतर से आती है। 
कठिन समय में धैर्य आवश्यक है। 
विचारों को परखें तब अपनाएं। 
अपूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। 
सपना एक बीज की तरह होता है। इसे प्रयत्न से सींचना पड़ता है। 
विचार का बीज कर्म की मिटटी में अंकुरित होता है। 
आपके कर्म आपका सबसे उत्तम परिचय देते हैं। 
दूसरों को सुनना भी एक कला है। यह भी बहुत कुछ सिखाती है। 
ध्यान आपको आपके अंतर्मन से जोड़ता है। 
ईश्वर ने हम सभी को कोई हुनर दिया है। उसे पहचान कर निखारें। 
ख़ुशी का अनुभव परिस्तिथियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने से होता है। 
जीवन की संघर्षों का सामना कर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। 
सादगी में अपना एक आकर्षण होता है। 
आप एक पूर्ण व्यक्तित्व हैं। जो अनजाना है उसे खोजें। 
अपनी लड़ाई ख़ुद लड़नी पड़ती है। केवल दृढ़निश्चय ही आपके साथ होता है। 
आपकी आत्मिक शक्ति ही आपको सफलता देती है। 
जीवन खूबसूरत है पर इसकी सुंदरता को देखने की समझ विकसित करनी पड़ती है। 
संघर्षों से हार न मानना भी उपलब्धि है। 
विचार एक बीज की तरह होता है। चिंतन तथा कर्म इसे मूर्त रूप में लाते हैं। 
तथ्य कई होते हैं किंतु सत्य एक ही होता है। 
प्रार्थना हमें परम शक्ति से जोड़ती है। 
आगे बढ़ने के रास्ते स्वयं तलाशने होते हैं। 
आपके प्रयास उस बीज की भांति होते हैं जो दृढनिश्चय से अंकुरित होते हैं। 
हर परिस्तिथि में आगे बढ़ना ही जीवन है। 
जीवन के रंगमंच पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करें। 
आप वह करें जो आवश्यक है बाकी सब अपने आप ठीक होगा। 
जिस प्रकार बीज मिट्टी में मिलकर पेड़ बन जाता है अपने अहम को त्याग कर हम बड़े बन सकते हैं। 
पुष्प अपने छोटे से जीवन में हमें खुशियां देता है। खुशियां बांटना ही जीवन है। 
आपके अंतर्मन की आवाज़ आपकी सच्ची साथी है। उसे सुनें। 
पिछली त्रुटियां सुधरी नहीं जा सकती हैं केवल हमें सबक देती हैं। 
कर्म आपके हाथ में है परिणाम नहीं। 
हार से निराश न हों। दोबारा प्रयत्न करें। 
एक लक्ष्य चुनें और उसे पाने का प्रयास करें।  
स्वयं को किसी कार्य में लगाएं। आप बेहतर महसूस करेंगे। 
अपना कर्तव्य ईमानदारी से करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
बिना प्रयास कुछ नहीं मिलता। 
आपका धैर्य और तपस्या फलीभूत होते हैं। 
 जो आप सोंचते हैं या करते हैं अपना प्रभाव छोड़ता है। 
सोंचें फिर बोलें क्योंकि शब्द वापस नहीं आते। 
धैर्य और आस्था ही मुसीबतों से बचाती है। 
कष्ट केवल साहस और धैर्य से ही सही जा सकते हैं। 
शक रिश्तों में दरार डालता है। 
केवल आप ही अपना जीवन बदल सकते हैं। 
जो स्वप्न देखता है वही उन्हें पूरा करता है। 
सत्कर्म प्रतिध्वनि की भांति वापस आते हैं। 
ज़िन्दगी ईश्वर का एक अनमोल तोहफा है। 
साहस और दृढ़निश्चय सफलता का आधार हैं। 
जब सही गलत का अंतर पता ना चले तो अपनी अंतर्रात्मा की पुकार सुनें। 
जीवन का सदुपयोग या दुरुपयोग आप के हाथ में है। 
ईमानदारी और मेहनत ही आपको आगे ले जाते हैं। 
विश्वास ही से सब संभव है। 
साहस आपके भीतर है। उसे बाहर लाएं। 
पिता वह चट्टान है जो तेज़ लहरों से आपको बचाती है। 
आप की प्रगति आप ही कर सकते हैं। 
जो क्षण हाथ में है वह आने वाले पलों से अधिक कीमती है। 
संतुलन आदर्श जीवन का आधार है। 
बुरे समय का सहारा है धैर्य। 
आत्मविश्वास ही वस्तुओं को संभव बनाता है। 
परिश्रम से ही फल मिलता है। 
यदि आप निरन्तर प्रयास करें तो वह सफल होंगे। 
जिनकी आँखों में सपने होते हैं वाही उन्हें पूरा करने का प्रयास करते हैं। 
सफलता उन्हें मिलती है जो बिना हार माने प्रयास जारी रखते हैं। 
शब्द मन में अपना प्रभाव छोड़ते हैं। उनका सही प्रयोग करें। 
जिस प्रकार एक बीज को पनपने के लिए उचित मात्रा में खाद पानी चाहिए होता है वैसे ही एक रिश्ते को पनपने के लिए समय व देखभाल की ज़रुरत होती है। 
जो मन में उदित हो वह विचार है। जब वह कर्म से मिलता है तो साकार हो जाता है।  
जो कार्य हाथ में लें उसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास करें। 
आप स्वयं एक चमत्कारर हैं। सिर्फ पहचानने की आवश्यकता है। 
केवल कर्म ही फलित होते हैं। 
आप एक बूंद में पूरा सागर हैं। 
सृजन में क्लांत मन को शांत करने की शक्ति है। 
भिन्नता प्रकृति की पहचान है। इसका सम्मान करें। 
दूसरों को खुश करने से शांति मिलती है। 
आप के भीतर ही शक्ति है। 
बिना आत्मविश्वास के कुछ संभव नहीं है। 
भविष्य को समय पर छोड़ कर वर्तमान का पूर्ण उपयोग करें। 
आपके प्रयास ही सफल होते हैं। 
अपने जवाब स्वयं तलाशने होते हैं। 
अज्ञानता कई परेशानियों का कारण है। 
बुरा समय संसार से परिचय कराता है। 
अच्छे कर्मों का अच्छा प्रभाव पड़ता है। 
एक व्यक्ति के कर्म अनेक लोगों को प्रभावित करते हैं। 
कर्म शब्दों से अधिक मुखर होते हैं। 
कर्म कल्पना को साकार करते हैं। 
कठिनाइयों के सामने ज़िद्दी बनें। वे भाग जाएंगी। 
संघर्ष आपको मज़बूत बनाते हैं। 
 जिस प्रकार पुष्प कांटों के मध्य भी मुस्कुराते हैं वैसे ही आप भी मुसीबतों का सामना करें। 
त्रुटि करना सामान्य है किन्तु उसे दोहराना भूल है। 
दूसरों की नक़ल न करें। जो आप हैं वही रहे। 
स्वयं पर विश्वास सफलता देता है। 
दर्द में धैर्य रखें। 
मुसीबतों के सामने चट्टान बन जाएं। 
जल जीवन है। जीवन बचाएं। 
यदि कोई त्रुटि हो तो क्षमा मांग लें। 
जो ठान लें उसे पूरी ईमानदारी से करें। 
माँ जीवन का आधार है। 
कुछ अच्छा करने पर स्वयं को शाबाशी दें। 
साहस और दृढनिश्चय के संयोग से चमत्कार संभव है। 
आपकी सोंच ही आपको आगे या पीछे ले जाती है। 
मंज़िल पर पहुँचने के लिए उस तरफ कदम बढ़ाना आवश्यक है। 
अधिकांश सामाजिक समस्याओं का कारण हमारी उदासीनता है। 
आशा गहन अंधकार में चिराग के समान है। 
कभी कभी जो सही प्रतीत होता है वह गलत साबित होता है। 
धैर्य साहस तथा विवेक दुख को सौभाग्य बना देते हैं। 
अपने दर्द से प्रेरणा लेने की शक्ति आप में निहित है। 
उम्मीद से सब है।  इसके बिना कुछ नहीं। 
यदि हम धैर्य और बुद्धि से काम लें तो दुख को सुख में बदल सकते हैं। 
छोटी छोटी सफलताएं बड़ी सफलता की नींव रखती हैं। 
जो स्वयं से असंतुष्ट है वह कहीं भी संतुष्टि नहीं पाता। 
निरंतर बहाव ही जीवन है। 
परिस्तिथियों को स्वीकार कर प्रसन्न रहें या उन पर विलाप करें। चुनाव आपके हाथ में है। 
यदि आप स्वयं के मित्र हैं तो आप सभी के मित्र बन सकते हैं। 
कई बार हम समस्या को इतना बड़ा कर के देखते हैं कि उनके अव्यवहारिक समाधान ढूंढ़ते हैं। 
यदि आप स्वयं को स्वीकार नहीं करेंगे तो दूसरे भी आपको स्वीकार नहीं करेंगे। 
विकास जीवन का लक्षण है।  
संसार के स्थान पर स्वयं को बदलें। 
बीज ज़मीन का सीना चीर कर बाहर आता है और पेड़ बन जाता है। आपके प्रयास भी आपको आगे ले जा सकते हैं। 
जीवन का उद्देश्य आगे बढ़ना है, प्रगति करना है. इसे व्यर्थ ना करें। 
जब आप पूर्णतया लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित हैं तब आप अवश्य उसे प्राप्त करेंगे। 
जब खोजोगे तब पाओगे। 
ज्ञान हमें उन्नत करता है। 
जब समय कठिन हो मज़बूत बनें। 
जब कमी होती है तो वस्तुओं की उपयोगिता पता चलती है। 
प्रकृति उदारतापूर्वक हमें बहुत कुछ देती है। उससे देने का सबक सीखें। 
मन से हार मान लेना जीत का रास्ता बंद कर देता है। 
जो आसान लगे वह सदैव अच्छा नहीं होता। जैसे हार मान लेना जो कुछ नहीं देता। 
समय की गति अबाध है। समय के साथ चलें। 
कुछ नया करने में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लये साहस चाहिए। 
नींव मज़बूत हो तो ईमारत भी मज़बूत होगी। आपके सपनों की नींव आपका आत्म विश्वास है। 
आपकी सफलता आपके हाथ में है। 
यदि आप हार ना माने कठिनाईयां आपके भीतर छुपी आतंरिक शक्ति को बाहर लाती हैं। 
आत्म विश्वास अनमोल निधि है। 
अधूरा छोड़ने से अच्छा है कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। क्योंकि नया कार्य फिर से आरम्भ करना पड़ेगा। 
जीने के लिए साहस अति आवश्यक है। यह आपके भीतर है। 
यदि आप सही प्रकार से काम करें तो उचित परिणाम आएंगे। 
संघर्ष हमें आगे ले जाता है। 
दूसरों की राय से अधिक आप अपने बारे में क्या सोंचते हैं महत्वपूर्ण है। 
समय का यदि सदुपयोग हो तो यह सबसे अच्छा मित्र है। 
यदि आप दूसरों के साथ अच्छे हैं तो आप को भी अच्छा बर्ताव मिलेगा। 
मष्तिष्क जो गृहण करता है वह सही प्रतीत होता है। अतः इसे सकारात्मक विचारों की ख़ुराक दें। आप बेहतर महसूस करेंगे। 
प्रसन्न रहना अच्छे स्वस्थ की पगडंडी है। 
जब कर्म सही होगा तो परिणाम भी अच्छा होगा। 
जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा जहाँ से मिले लें। 
चुनौतियों से हार ना मानना ही विजय है। 
जो किसी के ह्रदय को ठेस पहुँचाये वह सही व्यवहार नहीं। 
आपके यकीन पर ही सब कुछ निर्भर है। 
बिना स्तिथि को जांचे अपनी राय ना बनाएं। 
स्वयं तथा दूसरों के न्याय और उत्थान के लिए संघर्ष धर्म है। 
सपने और दृढ निश्चय सफलता के आधार हैं। 
आपके पास क्या है इससे अधिक यह मायने रखता है कि आप उसका कैसे प्रयोग करते हैं। 
शक्ति, धैर्य और दृढ़ता सृजन के मुख्य तत्व हैं। 
बिना प्रयास के फल नहीं। 
रचनात्मकता आपके विचारों को बाहर लाती है। 
छोटी छोटी बातें अधिक ख़ुशी देती हैं। 
उम्मीद का अंत ही अंत है। 
बदलाव की नींव आपके हौंसले पर रखी जाती है। 
 विचारों का विपरीत विचारों से संघर्ष सही निर्णय पर पहुँचाता है। 
अनुचित का विरोध ना करना उसे समर्थन देने के बराबर है। 
जो नित्य है वह मिट नहीं सकता। जो मिट गया वह नित्य नहीं। 
एक ही वस्तु को देखने के दृष्टिकोण अलग हो सकते हैं किन्तु वस्तु वही होती है। 
शांति प्रेम को बल देती है। 
चिंतन की शक्ति हमें अन्य प्राणियों से पृथक करती है। 
भिन्नता प्रकृति का लक्षण है। 
घृणा पर प्रेम से विजय पाई जा सकती है। 
सपने दृढ निश्चय से सच होते हैं। 
स्वयं के चहरे पर मुस्कान ख़ुशी दिखाती है किंतु दूसरे के चहरे पर मुस्कान यदि आपके कारण है तो यह तृप्ति लाती है। 
असत्य चाहें कितना उग्र हो विजय सत्य की ही होती है। 
सादगी में अनोखा आकर्षण है। 
आपके विचार आपके कर्मों को प्रभावित करते हैं। 
जीवन एक शिक्षक की भांति हमें सीख देता है। 
जीवन के समर में आप ही सेनानायक और आप ही सैनिक हैं। 
जीवन हमें अच्छे बुरे दोनों अनुभव देता है। उनमें  सामंजस्य रखना हमारा काम है। 
विकास के लिए आत्म-सम्मान एक आवश्यक तत्व है। 
जब तक आप यकीन नहीं रखेंगे कुछ संभव नहीं। 
आपकी ताक़त आपके भीतर है। महसूस करें। 
असावधानी कई समस्याओं को जन्म देती है। 
उत्तम विचार मोतियों की भांति होते हैं। आपको सुंदर बना देते हैं। 
छोटे छोटे पलों का आनंद लें ये आपको अधिक प्रसन्नता देते हैं। 
प्रयास ही सफलता लाते हैं। 
इच्छाएं जब तक नियंत्रित रहती हैं आगे बढ़ने में सहायक होती हैं। 
भविष्य संवारने के लिए आज परिश्रम करें। 
सर्जनशीलता सकारात्मकता लाती है। 
त्रुटि होना स्वाभाविक है किंतु उससे ना सीखना मूर्खता। 
अच्छा सोंचो खुश रहो। 
सुंदर मन अच्छी सोंच को जन्म देता है। 
आपके कर्म भूमि में रोपित बीज की तरह हैं। 
सुख दुःख का संतुलन ही जीवन है। 
अपना कर्तव्य निभा कर ही स्वयं का अधिकार सुरक्षित करें। 
आंदोलन मन से उपजते हैं। 
मन से  हारे बिना जीत मुमकिन है। 
सभी को शांति से जीने दें। 
सोंचो तब बोलो। 
आज के कर्म भविष्य में फलित होंगे। 
सफलता दृढ़निश्चय से आती है। 
जब तक छोड़ें ना आस है। 
जीवन स्वयं के निर्माण के लिए है। 
जो खोजेगा वह पायेगा। 
प्रेम शांति देता है। 
कुछ प्रश्नों के उत्तर केवल समय दे सकता है। 
आप में आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। कोशिश करें। 
जब तक आप ना  चाहें कोई आपको कुछ सिखा नहीं सकता है। 
उम्मीद जीने की खुराक है। 
अंतर्विरोध हो तो दिल की सुनें। 
समय एक अच्छा चिकित्सक है।  
जब सब बिखरा सा लगे धैर्य सम्हांले रखें। 
अपनी शंकाओं पर विजय पाना सफलता है। 
टूटा हुआ दिया महज एक मिट्टी का टुकड़ा है लेकिन जलने वाला दिया प्रकाश श्रोत।