Posts

Showing posts from April 28, 2013
शांति एक मानसिक अवस्था है जो बाहर नहीं मिल सकती है।
हमारे भीतर वह शक्ति है जो हमारी पीड़ा दूर कर सकती है। सिर्फ कुछ धैर्य की आवश्यकता है। समय बहुत कुछ ठीक कर देता है।
सादगी कई समस्याओं को दूर कर देती है क्योंकि अधिकांश समस्याओं का मूल हमारी दिखावे की मानसिकता है।
हमारे भीतर दिव्य शक्ति आत्मा के रूप में विद्यमान है। शरीर इस आत्मा का वाहन है। इसकी रक्षा करें। सुद्ध ह्रदय से हम उस दिव्य शक्ति को अनुभव कर सकते हैं।
व्यक्तियों का संयुक्त श्रम समाज का निर्माण करता है।
परम सत्य एक ही होता है। ईश्वर परम सत्य है। अतः ईश्वर एक है।
समय की सबसे बड़ी खूबी है बदलाव।