Posts

विभिन्न धर्म ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग बताते हैं.किन्तु ईश्वर सब धर्मों से ऊपर है.वह समस्त ब्रह्माण्ड का आधार है.
मील के पत्थर यह दिखाते हैं की किसी व्यक्ति की उपलब्धि क्या है किन्तु यह उपलब्धियों की सीमा नहीं है. व्यक्ति को आगे बढ़ना चाहिए.
ईश्वर पर अटूट आस्था रखते हुए जीवन संघर्षों का सामना करने वाले को ही ईश्वर प्राप्त होते हैं न की संघर्षों से पीछा छुड़ाने वाले को.
ईश्वर एक प्रेरक शक्ति है जो हमें विपरीत परिस्तिथियों में भी जीने की प्रेरणा देता है. 
ईश्वर अनंत है फिर हम उसे शब्दों में कैसे समझा सकते हैं जो सीमाओं में बंधे हैं. क्या आप गागर में सागर समां सकते हैं. 
सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती.कोई उसे माने या न माने सत्य सदैव विद्यमान रहता है.ईश्वर परम सत्य है.
ईश्वर हमारे जीवन का केंद्र बिंदु है.यदि हम इस केंद्र से दूर जाते हैं तो हमें कष्ट और पीड़ा मिलती है परन्तु यदि हम केंद्र की तरफ बढ़ते हैं तो हमें सुख और शांति मिलती है .