परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।
Posts
Showing posts from May 11, 2014
- Get link
- X
- Other Apps

विश्व के सबसे बड़े जनतंत्र की सफलता पर देशवासियों को बधाई। हमने एक बार फिर साबित किया कि विविधताओं से भरे इस देश में प्रजातंत्र को सफलतापूर्वक चलाया जा सकता है। अपनी आस्था, विश्वास, सपनों, इच्छाओं को ध्यान रखते हुए हमने वोट दिया और एक सुढ़ृड और स्थिर सरकार की नीव रखी। उम्मीद है हमें निराश नहीं होना पड़ेगा।
- Get link
- X
- Other Apps
जीवन में हम कई रिश्तों से घीरे होते हैं। जिनके बीच रह कर हम सुख दुःख का अनुभव करते हैं। मनुष्य ही नहीं वरन हम पशु पक्षियों पेड़ पौधे सभी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। क्यों हम दूसरों के साथ संबंध बनाने के इच्छुक हैं। इन संबंधों के ज़रिये हम उस परम शक्ति को खोजने प्रायास कारते हैं। ईश्वर परमात्मा स्वरुप हर जीव में वास करते हैं। यही कारण है कि हम उस परम शक्ति को खोजते हुए इन संबंधों में बंध जाते हैं। किंतु हम इस आत्मिक आकर्षण को पहचान नहीं पाते। अतः संबंधों को भौतिक धरातल पर है सवीकार करते हैं। यही कारण है कि हम मोह, माया, स्वार्थ, वैमनस्य के भावों से बंधे रहते हैं और कभी सुख तो कभी दुःख भोगते हैं। ईश्वर हमारे जीवन की आधारशिला है। जब हम सारे संबंधों का आधार उन्हें मान कर आगे बढ़ेंगे तो मोह, माया, स्वार्थ, वैमनस्य से दूर रहेंगे।