प्यारे बच्चों 14 नवम्बर को हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरु' कहकर बुलाते थे। अतः उनके जन्मदिन को 'बाल दिवस' के रूप में मनाते हैं।
पंडित नेहरू का जन्म एक संपन्न घराने में हुआ था। किन्तु सारे ऐश्वर्य को त्याग कर उन्होंने स्वयं को देश के स्वाधीनता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। देश का प्रथम प्रधानमंत्री बनाने के बाद उन्होंने देश के विकास को नई दिशा दी। उनका सपना एक ऐसे भारत के निर्माण का था जो आर्थिक एवं वैज्ञानिक तौर पर सक्षम हो।
पंडित नेहरू एक अच्छे लेखक भी थे। अंग्रेजी भाषा पर उनकी अच्छी पकड़ थी। उनकी प्रमुख रचनाओं में "भारत एक खोज" का महत्वपूर्ण स्थान है यह पुस्तक भारतवर्ष के इतिहास की अच्छी झांकी पेश करती है।
Comments