Posts

दृढ आस्था असंभव को संभव कर देती है.
आप जो करें उससे कुछ नया सीखने एवं अनुभव लेने का प्रयास करें।
जीवन का उद्देश्य सतत विकास है. किसी एक स्तर पर ठहर जाना विकास में बाधक है.
स्वयं को हीन न समझें। सभी में कुछ अन्तर्निहित गुण होते हैं, उन्हें पहचानिए।
अहिंसा का अर्थ निर्बल का सबल के समक्ष दयनीय समर्पण नहीं वरन आत्मिक बल द्वारा अन्याय का विरोध करना है.
यदि आपके भीतर सफलता की चाह नहीं तो कोई भी आपको सफल नहीं बना सकता।
अपने मन में उठ रहे प्रश्नों का उत्तर आपको स्वयं ही खोजना पड़ता है.