Posts

पिता वह छाया है जो सुरक्षा देता है। वह एक आश्वाशन है। 
मनोबल ऊंचा रखें। उम्मीद बनाए रखें। यही जीवन में आगे बढ़ने का तरीका है। 
जो करना चाहते हैं उसके होने पर यकीन रखें। 
चमत्कार का बीज आपकी इच्छा शक्ति से अंकुरित होता है। 
आप अपने कर्मों से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। 
संतुलन ही जीवन में स्थाईत्व लाता है। 
यदि विश्वास के साथ सही दिशा में बढ़ें तो मंज़िल अवश्य मिलेगी। 
कुछ नया करने में पहले कठिनाईयां आती हैं। अगर इनसे घबराए बिना जारी रखें तो काम पूरा होता है।  
बिना कर्म के सफलता नहीं मिलती है। 
प्रकृति शांति से समय पर अपाना काम करती है। उससे समय की पाबंदी सीखें। 
सादगी में भी आकर्षण होता है। 
सपने  वही पूरे होते हैं जो वास्तविकता की पथरीली ज़मीन पर दम ना तोड़ें।  
अच्छा श्रोता ही अच्छा वक्ता होता है। 
मष्तिष्क में जैसे विचार होंगे आचरण भी वैसा ही होगा। 
'फिर भोर होगी' यह जीवन का प्रेरणा स्रोत है। 
कठिन परिस्तिथि से निपटने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण चाहिए। 
हर आरम्भ का एक अंत होता है। हर अंत नए आरम्भ को जन्म देता है। 
जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा ही हमें अपने लक्ष्य तक ले जाती है। 
मन और मष्तिष्क का सामंजस्य ज़रूरी है। मन जो कहे मष्तिष्क ग्रहण कर ले। 
परम्पराएं जो समयानुकूल ना हों उन्हें बदल देना चाहिए।